देवेंद्र कुमार नामक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल से शेरपुर लौट रहे थे। नवली-रेवती कॉलेज के पास पीछे से एक कार के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घायल देवेंद्र को राहगीरों ने तुरंत सीएचसी सिकंदराराऊ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया वहां उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सिकन्दरा राऊ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।