रनहोला थाना की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान राजा उर्फ़ भोपा के रूप में हुई है। डीसीपी सचिन शर्मा ने आज 28 अक्टूबर दिन मंगलवार दोपहर 2:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के पास से बटनदार चाकू भी बरामद किया गया। तलाशी में दो मोबाइल भी जप्त किए गए, जो अलग-अलग इलाकों से चुराए गए थे।