पंजाबी बाग: विकासपुरी: हरफूल विहार में छठ पूजा संपन्न, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा
वेस्ट दिल्ली इलाके से गुजरने वाली साहिबी नदी से जुड़े मुंगेशपुर नाला में दिल्ली सरकार की मदद से बनाए गए छठ घाट में हजारों लोगों ने मिलकर पर्व का आनंद लिया। पूर्वांचल छठ पूजा समिति के सेक्रेट्री और अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सरकार और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह के प्रयास से पूर्वांचल बाहुल्य इलाके में छठ पर्व संपन्न हुआ है।