बाहरी दिल्ली के रनहोला थाना के घोषित दो BC को झपटमारी के मामले में मोहन गार्डन थाना के पुलिस टीम ने ट्रैप करके गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल स्कूटी और दो मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। इन दोनों आरोपी की पहचान सुरेंद्र उर्फ लाला और सोनू के रूप में हुई है।