पंजाबी बाग थाना के मादीपुर पुलिस चौकी की टीम ने एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है, जो लूटपाट की वारदात को भी अंजाम देता था। डीसीपी शरद भास्कर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान करण के रूप में हुई है। यह मादीपुर इलाके का रहने वाला है, पहले से चोरी, आर्म्स एक्ट, चीटिंग, स्नेचिंग के 28 मामलों में शामिल रहा है।