धोरैया: स्वीप कार्यक्रम के तहत धोरैया प्रखंड मुख्यालय में रंगोली बनाकर मतदाताओं को किया गया जागरूक
प्रखंड मुख्यालय धोरैया में बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे रंगोली बनाकर लोगों को जागरूक किया गया. प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना में बीडीओ रश्मि भारती ने रंगोली कार्यक्रम में शिरकत करते हुए मतदाताओं को जागरुक करने का प्रयास किया. इस मौके पर मौजूद बीडीओ ने उपस्थित आंगनबाड़ी सेविकाओं से कहा कि लोगों को लोकतंत्र के इस महापर्व में शिरकत करने की अपील की.