धोरैया: योगडीहा गांव में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का डीपीओ, सीडीपीओ और मुखिया ने किया उद्घाटन
लौगांय पंचायत के योगडीहा में आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन बुधवार की दोपहर करीब एक बजे डीपीओ रेणु कुमारी, सीडीपीओ रश्मि भारती तथा पंचायत के मुखिया ब्रह्मदेव सिंह चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. मुखिया ने कहा कि यह केंद्र न केवल बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का आधार बनेगा, बल्कि महिलाओं को भी जागरूकता व सहायता प्रदान करेगा.