धोरैया: रिफायतपुर में सड़क हादसे में घायल 12 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम
रिफायतपुर में सड़क हादसे में घायल बारह वर्षीय बच्ची झारखंड के पथरगामा निवासी प्रदीप साह की पुत्री राधा कुमारी की मौत हो गई।वह रामपुर गांव स्थित ननिहाल में रहती थी। इससे आक्रोशित परिजनों ने सोमवार की सुबह करीब 8 बजे रामपुर मोड़ के समीप सड़क जाम कर दिया। पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों के काफी समझाने बुझाने पर जाम हटाया गया।