धोरैया: बटसार पंचायत में 2 साल से बंद कचरा उठाव फिर शुरू, बीडीओ ने हरी झंडी दिखाई
बटसार पंचायत में दो वर्षों से बंद पड़े कचरा उठाव का शुभारंभ बुधवार की दोपहर करीब दो बजे बीडीओ रश्मि भारती, आरडीओ कर्मवीर कुमार व मुखिया रजनीश कुमार ने हरी झंड़ी दिखाकर किया .इसके तहत प्रत्येक घरों से स्वच्छता कर्मी के द्वारा कचरे का उठाव किया जाएगा एवं सामुदायिक स्थलों पर साफ सफाई का कार्यक्रम भी किया जाएगा.