हज़ारीबाग: CEIR की शिकायतों पर कार्रवाई, हजारीबाग में 95 मोबाइल बरामद
हजारीबाग में मोबाइल चोरी और गुम होने के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 95 स्मार्टफोन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई ऑपरेशन भरोसा के तहत की गई। पुलिस के मुताबिक, मोबाइल फोन से संबंधित शिकायतें झारखंड पुलिस के CEIR पोर्टल पर दर्ज की गई थीं और संबंधित थानों में भी आवेदन दिए गए थे।