मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे विधानसभा क्षेत्र 165 के विधायक भैरोसिंह परिहार बापू ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले इंदौर के भागीरथपुरा कांड में जान गंवाने वाले लोगों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विधायक दल के साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया वे हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन करते हुए नजर आए।