सोनुआ: सोनुआ में छठ घाटों की अब तक नहीं हुई सफाई
लोक आस्था का महापर्व छठ नजदीक है, लेकिन सोनुआ में छठ घाटों की अब तक साफ-सफाई शुरू नहीं हुई है.प्रखंड क्षेत्र के संजय नदी घाट के महुलडीहा और मधुपुर छठ घाटों पर अव्यवस्था का आलम बना हुआ है. पर्व को लेकर जहां श्रद्धालुओं और व्रतियों में तैयारियां शुरू हो गई हैं, वहीं दूसरी ओर घाटों की सफाई को लेकर अब तक प्रखंड प्रशासन की ओर से कोई पहल नजर नहीं आ रही है.