मांझी: कुशीनगर में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, छोटा बेटा गंभीर घायल
Manjhi, Saran | Aug 17, 2026 गोरखपुर से अपने पुत्र का इलाज करा कर कार से घर लौट रहे दाउदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी प्रसिद्ध हार्डवेयर व्यवसाय एवं ट्रांसपोर्ट संचालक सुरेश सिंह तथा उनके पुत्र सेना के जवान सुधांशु शेखर की रविवार की शाम कुशीनगर के समीप एनएच 27 पर हुई सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई जबकि उनके छोटे पुत्र हिमांशु शेखर गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिनका इलाज चल रहा है।