जिले के बिरसिंहपुर में स्थित गैवीनाथ मंदिर शिव मंदिर में आयोजित होने वाले 30 दिवसीय मेले में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने तहसीलदार डॉ. शैलेंद्र बिहारी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक। संपूर्ण मेले में मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रहेगा पूर्णतः प्रतिबंध, जलधारी से शिव जलाभिषेक की रहेगी बेहतर व्यवस्था।श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।
बैठक में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील सिंह, डॉ. योगेश मिश्रा और सभापुर थाना से सब इंस्पेक्टर अशोक गर्ग सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक रहे मौजूद।