सिमडेगा: NEET-UG पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार को जनता देगी जवाब: अनिल कंडुलना
झामुमो जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना ने शुक्रवार शाम 6 बजे कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। NEET-UG पेपर लीक मामले में सरकार जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि झामुमो इसे बर्दाश्त नहीं करेगा और जरूरत पड़ी तो सड़क से सदन तक आंदोलन होगा। जनता समय आने पर जवाब देगी।