भभुआ: एकता चौक से मोहनिया जाते समय सीएनजी टेंपो में अज्ञात महिला ने एएनएम का गले से सोने का चैन चोरी किया
Bhabua, Kaimur | Apr 7, 2026 भभुआ एकता चौक से मोहनिया जाने के क्रम में सीएनजी टेंपो में अज्ञात महिला द्वारा एएनएम का गले से सोने का चैन चोरी किया गया है। जो यह घटना मंगलवार 11 बजे की बताई जाती है। भभुआ थाना पर पहुंची दुर्गावती पीएचसी में पदस्थापित एएनएम सबनम प्रवीन ने बताया कि सदर अस्पताल के सीएस कार्यालय से विभागीय कागजात लेकर एकता चौक पर सीएनजी ऑटो पड़कर मोहनिया जा रही थी।