पंजाबी बाग थाना की पुलिस ने एक ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चोरी की स्कूटी, दो मोबाइल और एक बटनदार चाकू बरामद किया गया। डीसीपीp शरद भास्कर ने आज 3 अक्टूबर शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि यह आरोपी राहुल उर्फ सनी पंजाबी बाग और पश्चिम विहार इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।