विश्व बुजुर्ग दिवस के मौके पर वेस्ट जिला पुलिस द्वारा बुजुर्गों के मान सम्मान के साथ-साथ उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वेस्ट जिले के DCP और दोनों एडिशनल डीसीपी मौजूद रहे। दिल्ली के तमाम जिलों में सबसे अधिक बुजुर्गों की संख्या वेस्ट जिले में है।