बांका: मतडीहा गांव से पुलिस ने दो गैर-जमानती वारंटी को किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Jan 9, 2025 सदर थाना की पुलिस ने फरार चल रहे दो गैर जमानती वारंटी को मतडीहा गांव से गिरफ्तार किया। गुरुवार की दोपहर 12:00 दोनों का अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया।थाना अध्यक्ष ने बताया कि मतडीहा निवासी मिथिलेश यादव एवं शुक्र यादव के विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। जिसके बाद दोनों वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।