गुना: झंझोन गांव में गुलाब चौपाल अभियान शुरू, कृषि विज्ञान केंद्र आरोन के विशेषज्ञों ने पोलीहाउस खेती की जानकारी दी
गुना जिले के झंझोन में उद्यानकी विभाग ने गुलाब चौपाल अभियान की शुरुआत की। 2 अप्रैल को जनसंपर्क विभाग से जारी प्रेसनोट में बताया, कृषि विज्ञान केंद्र आरोन के विशेषज्ञों ने किसानों को पोली हाउस निर्माण गुलाब की उन्नत खेती बैंक ऋण प्रक्रिया विपणन विभागीय सब्सिडी योजनाएं ड्रिप एवं मल्चिंग अनुदान तथा सब्जियों की वैज्ञानिक खेती पर जानकारी देकर जागरूक किया।