गोरखपुर: गोरखपुर में अवैध कोचिंग सेंटरों पर GDA ने किया एक्शन, आधा दर्जन संस्थान किए सील
लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की सघन जांच की जा रही है। इसी क्रम में गोरखपुर में भी गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। बुद्धा कोचिंग सेंटर, पिलर्स कोचिंग सेंटर, न्यू स्टेप टेक्नोलॉजी समेत कई कोचिंग संस्थानों और बेसमेंट में संचालित संस्थाओं को नोटिस जारी कर जवाब