काको: काको में भोज की तैयारी में बाजार गए व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर, घायल
Kako, Jehanabad | May 11, 2026 काको निवासी रामाधार शर्मा घर में आयोजित भोज कार्यक्रम की तैयारी के लिए बाजार गए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।