इस्माइलपुर: राघोपुर के कटाव पीड़ितों के पुनर्वास के लिए जमीन मुहैया कराने की मंत्री ने की मांग
खरीक के राघोपुर में गंगा कटाव से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर रविवार को पथ निर्माण मंत्री डॉ. कुमार शैलेंद्र ने अनुमंडल कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रभावित परिवारों को पुनर्वास के लिए जमीन मुहैया कराने का निर्देश दिया। बैठक में गंगा कटाव पर रोक लगाने और पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने के उपायों पर भी चर्चा हुई।