बांका: पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर राजद जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन
Banka, Banka | Dec 29, 2024 देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर राजद जिला कार्यालय में रविवार की दोपहर 3 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के जिला अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद ठाकुर ने किया। इस दौरान सभी राजद नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।