पेण्ड्रा: जीपीएम पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने विजयादशमी पर विधि-विधान से किया शस्त्र पूजन
विजयादशमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शस्त्र पूजन किया। मंगलवार दोपहर 12 बजे इस अवसर पर शस्त्रों की पूजा-अर्चना कर कर्तव्यनिष्ठा, साहस, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।