नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपहरण व दुराचार के वांछित अभियुक्त को थाना लंका पुलिस ने गिरफ्तार किया, पीड़िता बरामद
मुखबिर की सूचना पर थाना लंका पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित पीड़िता की बरामदगी करते हुए वांछित अभियुक्त राहुल विश्वकर्मा पुत्र महेन्द्र विश्वकर्मा निवासी छित्तूपुर थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 25 वर्ष को लौटूबीर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अग्रेतर विवेचनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।