महमूरगंज में ग्लोबल कायस्थ कमेटी ने श्री राम जानकी मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की जयंती मनाई
ग्लोबल कायस्थ कमेटी के तत्वाधान में प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर रघुनाथ नगर महमूरगंज में रविवार 4 बजे भगवान चित्रगुप्त की जयंती मनाई गयी । चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर मन्दिर में स्थापित भगवान लक्ष्मी नारायण, श्री राम दरबार, माता दुर्गा, माता गौरा, राधा कृष्ण, भगवान कार्तिकेय,गरुण भगवान, माता अन्नपूर्णा, नर्मदेश्वर महादेव का श्रृंगार कर मन्दिर को सजाया गया।