लहुराबीर से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा रविवार को 3 बजे चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई है। शोभायात्रा लहुराबीर स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के गेट से शुरू होकर शहर के विभिन्न जगहों से होते हुए वापस संपूर्णनंद गेट के पास आकर समाप्त हुई।