पूर्व विधायक विजय मिश्रा पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला एवं उसके पिता पर दबंगों ने किया मारपीट
पूर्व विधायक विजय मिश्रा के ऊपर रेप का आरोप लगाने वाली महिला और उसके पिता को रविवार शाम 6 बजे के आसपास दबंगों ने मारपीट किया। जिससे पिता के सर पर काफी चोट आई है जिससे वो लहूलुहान हो गए। लहूलुहान पिता को पुलिस मेडिकल कराने ले जा रही है, घटना जैतपुरा थाना अंतर्गत चौकाघाट चौकी क्षेत्र का है।