मछलीशहर: तेजी बाजार से गायब युवक का शव दुदौली गांव की नहर में मिला मां ने की पहचान
तेजी बाजार थाना क्षेत्र के छतौली गांव का एक युवक 12 फरवरी से गायब था। परिजनों ने उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट 17 फरवरी को तेजी बाजार थाने में दी थी। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर गायब युवक की तलाश में जुटी थी। वहीं, दुदौली गांव की नहर में शव मिलने पर परिजनों ने गायब युवक की पहचान अपने बेटे के रूप में की। पुलिस परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच पड़ताल कर रही।