मछलीशहर: जंघई स्टेशन के पास गंगा कावेरी एक्सप्रेस से गिरकर यात्री घायल
मद्रास से चलकर वाराणसी जाने वाली गंगा कावेरी एक्सप्रेस गुरुवार सुबह जंघई स्टेशन पर पहुचने से पहले असवां के पास दरवाजे के पास बैठा एक यात्री गिरकर घायल हो गया उसके गिरते ही लोगो की भीड लग गयी लोगो ने बताया की वह गैट पर बैठा था सूचना पर पहुची आरपीएफ की टीम ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम अर्जुन मदुरई, 40 वर्ष बताया । उसे तत्काल एम्बुलेंस से इलाज के लिये भेजा गया