मछलीशहर: मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के सततहरिया के पास तेज रफ्तार टेंपो के चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
पवांरा थाना क्षेत्र के दारापुर गांव निवासी राजकुमार (25) अपने निजी कार्य से मुंगराबादशाहपुर आया था। शाम करीब साढ़े छः बजे वापस अपने घर पवांरा जा रहा था जैसे ही वह सतहरिया के पास पहुंचा सामने से आ रही तेज रफ्तार टेंपो से सामने से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे वह दूर जा गिरा और सिर में गंभीर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया l