मछलीशहर: मुंगरा बादशाहपुर रेलवे स्टेशन का पीएम करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
मुंगराबादशाहपुर। अमृत भारत रेलवे स्टेशन विकास योजना में शामिल बादशाहपुर रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उत्तर रेलवे लखनऊ के डिप्टी डीएसटी (चीफ सिगनल टेलीकाम इंजीनियर रेलवे) सौरभ, तिवारी ने अधिकारियों के साथ स्टेशन का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।बताया कि स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।