मछलीशहर: मुंगरा बादशाहपुर में पुलिस परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे प्रतियोगी,
उत्तर प्रदेश आरक्षी भर्ती परीक्षा को निरस्त करने की मांग को लेकर शुक्रवार को बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र छात्राओं ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि प्रश्न पत्र लीक होने के साथ ही परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है, जिससे हम सभी के मेहनत पर पानी फिर गया है। जुलूस के दौरान प्रतियोगी छात्रों से पुलिस की जमकर नोंक झोंक भी हुई