बड़ौत: बडौत पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के गाधी निवासी 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी की 7 मोटरसाइकिल बरामद
Baraut, Bagpat | Jun 4, 2025 बड़ौत पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 2 अन्तर्राज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से बागपत और हरियाणा के विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 7 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंशुल और विनय के रूप में हुई है। दोनों गाधी थाना बागपत क्षेत्र के निवासी हैं। वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।