शिवपुरी शहर में काले कुत्ते का खौफ अभी भी बना हुआ है। शनिवार को 60 से अधिक लोगों को काटकर घायल करने वाले कुत्ते के बाद रविवार को भी कुत्ते के हमले के चार नए मामले जिला अस्पताल पहुंचे हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि रविवार को हमला करने वाला कुत्ता वही है या कोई दूसरा।