बांका: संयुक्त किसान मोर्चा, श्रम संगठन और आदिवासी संगठन ने शहर में चेतावनी रैली निकाली
Banka, Banka | Nov 26, 2024 संयुक्त किसान मोर्चा, केंद्रीय श्रम संगठन व आदिवासी संगठन ने मंगलवार की दोपहर 12 बजे गांधी चौक तक समाहरणालय तक चेतावनी रैली निकाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार किसान समिति के पुकार कुमार ने किया। इस दौरान अपनी मांगाें को लेकर सभी सदस्यों ने प्रदर्शन किया। बिहार किसान सभा के आनंदी यादव ने कहा कि सरकार जबरन प्रीपेड मीटर लगाना का काम बंद करें।