रायपुर के चिखली गांव में नाले में बहने के बाद लापता हुए 30 वर्षीय अनुज कुमार का शव 2 सितंबर की शाम बरामद कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि 31 अगस्त की शाम अनुज कुमार नाले में कूद गए थे, जिसके बाद तेज बहाव में बहकर लापता हो गए। सूचना मिलने पर SDRF की टीम ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब दो दिन की तलाश के बाद आखिरकार उनका शव बरामद हुआ।
📍 लोकेशन: ग्राम चिखली, सिलतरा-उरला थाना क्षेत्र, रायपुर
#RaipurNews #ChhattisgarhNews #Chikhli #Siltara #Urla SDRF AnujKumar BreakingNews Raipur News22Bharat CGNews