इकौना: रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान सीता द्वार मंदिर में दिवाली जैसा माहौल
विकासखंड इकौना अंतर्गत टंडवा महंत में स्थित सीताद्वार मंदिर में क्षेत्रीय विधायक पंडित राम फेरन पांडे जिला अधिकारी कृतिका शर्मा पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया एवं मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह ने पूजा अर्चना कर राम उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया सीता द्वार मंदिर पर अखंड रामायण पाठ तथा भंडारे का आयोजन किया गया एवं दीपोत्सव मनाया गया|