इकौना: अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर CO इकौना ने मोहनीपुर पर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों को किया चेक
22 जनवरी 2024 को अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी इकौना द्वारा रविवार देर शाम को मोहनीपुर का निरीक्षण कर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है। वही भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया गया, साथ ही यातायात व्यवस्था के लिए रूट डायवर्जन हेतु चिन्हित स्थान को भी देखा गया।