इकौना: अधिशासी अधिकारी ने इकौना में अवैध अतिक्रमण को हटवाकर जुर्माना वसूला
इकौना नगर में नाला नालियों एवं सड़क की पटरियों पर दुकान लगाने वाले व्यापारियों तथा अन्य अवैध अतिक्रमण कारियों के विरुद्ध अधिशासी अधिकारी डॉक्टर अनीता शुक्ला के नेतृत्व में अभियान चलाकर कार्रवाई की गयी। इस दौरान अधिशासी अधिकारी ने अवैध सीढी, स्लेप, छज्जा, टीन शेड आदि को तुड़वा कर मोहम्मद अफजल खान पर ₹500, शोभाराम पर ₹1000, सुकी पर ₹500, सुभान अली पर ₹200 का जुर्माना लगाया।