बारिश से बिगड़े हालात का सांसद ने लिया जायजा
कांकेर लगातार हो रही बारिश के बीच कांकेर सांसद भोजराज नाग ने कांकेर शहर के कई प्रभावित वार्डों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जलभराव से प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। जिन घरों में बारिश का पानी घुस गया है, वहां पानी निकासी की उचित व्यवस्था करने के लिए मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। सांसद ने लोगों से बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की। वहीं मर्काटोला घाट में हुए हादसे में 6 लोगों की मौत पर उन्होंने दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी और लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। सांसद ने आश्वासन दिया कि जल्द ही जलभराव वाले क्षेत्रों में जल्द पानी निकासी की व्यवस्था शुरू कराई जाएगी।
#viralvideos #reels #reelsinstagram #brekingnews #barish
Kanker, Kanker | Sep 25, 2026