पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित कुमारडूंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़मिता गांव के समीप शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सुबह गांव के पास संदिग्ध अवस्था में शव देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना कुमारडूंगी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।