जमुई: हरणसिंघा गांव में पति की हत्या मामले में पुलिस ने पत्नी और साली को गिरफ्तार किया, अस्पताल में कराया गया स्वास्थ्य जांच
Jamui, Jamui | Mar 13, 2025 हरणसिंघा गांव में घरेलू विवाद को लेकर गला दबाकर राजेन्द्र यादव की हत्या मामले में पुलिस ने बुधवार की देर शाम 7:00 बजे आरोपित पत्नी और साली को गिरफ्तार कर लिया है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर देर रात 10:30 बजे पुलिस द्वारा दोनों का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराया गया है।उसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।