जमुई: जमुई भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह के अंगरक्षक की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, अंगरक्षक सहित दो घायल को सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 12, 2025 जमुई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह के अंगरक्षक की गाड़ी बिंद गांव के पास बुधवार की शाम 5 बजे के करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिस पर अंगरक्षक मिंटू सिंह सहित दो लोग घायल हो गया। जिसे रात 10 बजे के करीब दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। बताया जाता है कि विधायक विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद अपने घर जमुई आ रही थी।