जमुई: बिंद के पास ट्रैक्टर से टकराकर विधायक श्रेयसी सिंह के अंगरक्षक की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो अंगरक्षक घायल
Jamui, Jamui | Mar 13, 2025 जमुई की भाजपा MLA श्रेयसी सिंह के साथ अंगरक्षक की गाड़ी पटना से जमुई लौटने के क्रम में बिंद के पास बुधवार की देर शाम करीब 8:30 बजे ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और MLA के दो अंगरक्षक घायल हो गए। उंसके बाद दोनों अंगरक्षक को रात 9:30 बजे सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया गया है।