जमुई: व्यवहार न्यायालय में सभी जजों और अधिवक्ताओं ने मनाया होली मिलन समारोह, एक-दूसरे को दी पर्व की बधाई
Jamui, Jamui | Mar 12, 2025 आगामी होली पर्व को लेकर बुधवार की देर शाम 6:00 बजे तक जमुई व्यवहार न्यायालय में जिला विधिक संघ की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला जज धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित सभी जज के साथ अधिवक्ताओं ने जमकर होली खेली। एक दूसरे को रंग- गुलाल लगाकर होली पर्व की ढेर सारी बधाइयां दी।