नवाबगंज: मसौली थाना क्षेत्र में पति की मारपीट से परेशान महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली ज्ञानवती ने अपने पति रंजीत पर मारपीट,गाली-गलौज और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि घरेलू विवाद के दौरान पति ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनके पैर और पीठ में चोटें आई हैं। उन्होंने सास शिवकुमारी पर भी पति को उकसाने का आरोप लगाया है।