भीलवाड़ा: उमड़ेगा आस्था का सैलाब: पंडित प्रदीप मिश्रा सुनाएंगे शिवमहापुराण कथा, तैयारियां जोरों पर, प्रशासन ने लिया जायजा
भीलवाड़ा। वस्त्र नगरी भीलवाड़ा में भक्ति और अध्यात्म का एक भव्य संगम होने जा रहा है। शहर के आजाद नगर स्थित मेडिसिटी ग्राउंड में आगामी 8 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक भव्य 'श्री शिवमहापुराण कथा' का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।