चकरनगर: चकरनगर के नगला महानंद रास्ते के विवाद में पत्रकार समेत 6 लोग घायल, 4 को जिला अस्पताल रेफर किया गया
चकरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला महानंद में रास्ते के विवाद को लेकर गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि धारदार हथियारों से हुए हमले में पत्रकार मुकेश यादव पुत्र केशव सिंह यादव, प्रदीप सिंह पुत्र रामनारायण, केशव सिंह पुत्र रामनारायण, धर्म सिंह पुत्र रामनारायण, राधा देवी पत्नी धर्म सिंह एवं रिचा पुत्री धर्म सिंह घायल हो गए।